केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज की दिखाई संवेदनशीलता, घायल युवक के लिए रूकवाया काफिला, घायल को भिजवाया अस्पताल

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता दिखाई। रविवार को राजधानी भोपाल में कार्यक्रम में जाते समय उन्होंने सड़क हादसे में घायल एक युवक को देखकर तुरंत काफिला रुकवाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अवधपुरी भोपाल में आयोजित जैन समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे, इस दौरान चेतक ब्रिज पर भीड़ इकट्ठा देख शिवराज ने अपना काफिला रुकवाया। चेतक ब्रिज पर बाइक सवार एक महिला और पुरुष को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जब शिवराज सिंह चौहान का काफिला वहां से गुजर रहा था, तो उन्होंने भीड़ देखकर स्थिति को भांपा और तुरंत गाड़ी रुकवाई। घायल युवक के सिर में गंभीर चोट थी।
शिवराज ने अपने काफिले की एक गाड़ी को घायल को अस्पताल ले जाने के लिए दिया और साथ में एक अधिकारी को भी भेजा ताकि अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था हो सके।
यही नहीं, उन्होंने नजदीकी अस्पताल के डॉक्टर से फोन पर बात भी किया।
बता दे कि पूर्व में भी शिवराज सिंह चौहान कई मौकों पर हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उनकी मदद करते देखे गए।
इस मानवीय पहल पर घायल के परिजनों और वहां मौजूद लोगों ने मामा शिवराज का आभार प्रकट किया।

 

Next Post

व्हीकल फैक्टरी में युद्धक टैंकों का मरम्मत कार्य प्रारम्भ, ट्रायल के सफल होने के बाद आएंगे टी-90 टैंक, बन रही सप्लाई चेन

जबलपुर। व्हीकल फैक्टरी जबलपुर (वीएफजे) अपने महत्त्वाकांक्षी एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉलिंग) प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ा रही है। प्रथम चरण में भारतीय सेना के भरोसेमंद टी-72 टैंक की मरम्मत का कार्य जारी है। मरम्मत के बाद ट्रायल सफल रहते ही टी-90 टैंकों की खेप भी वीएफजे को भेजी […]