ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक नशामुक्ति केंद्र में पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। बैंक अधिकारी पंकज पचौरी (33) के सिर और शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
महाराजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत को लेकर खुलासा होगा।
पुलिस इसम मामले में नशामुक्ति केंद्र संचालक और वहां के कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। इसके साथ ही परिजनों के भी बयान लिए जाएंगे। अभी साफ नहीं हो पाया है कि मौत किस वजह से हुई है।
वही, परिजनों का कहना है कि पंकज से साथ नशामुक्ति केंद्र में जमकर मारपीट की गई है। इसी वजह से उनकी जान चली गई।


