थाना शहपुरा पुलिस एवं महाविद्यालय परिवार ने निकाली भव्य “हर घर तिरंगा” पदयात्रा रैली

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले की शहपुरा पुलिस टीम ने शहपुरा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मिलकर एक भव्य तिरंगा पदयात्रा रैली का आयोजन किया।
रैली की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से हुई, जहाँ उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
पदयात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए नगर के बस स्टैंड तक पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ।
कार्यक्रम में शहपुरा थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम, महाविद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।
इस दौरान “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” के जयघोष से पूरा शहपुरा नगर गूंज उठा।
थाना प्रभारी शहपुरा अनुराग जामदार ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गर्व की भावना को जागृत करना है, साथ ही उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएँ।

 

Next Post

पीएनबी के एटीएम को काटकर चोरी का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश

देवास। शहर के एबी रोड पर विकास नगर चौराहा क्षेत्र के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दो बजे के बाद बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों के द्वारा एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया। हालांकि, वारदात करने में बदमाश सफल […]