डिण्डौरी। पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देशन पर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए है।
जिले भर के थाना एवं चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध गतिविधियो के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
वही, मंगलवार को बजाग पुलिस ने अति. पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमित वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) विवेक कुमार गौतम के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया।
मंगलवार सुबह लगभग 07 बजे मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर बजाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन का पर्दाफाश किया।
बजाग थाना प्रभारी एसएल मरकाम के नेतृत्व में बजाग पुलिस टीम ने ग्राम पड़रियाडोंगरी के चील घर के पास सफेद रंग की बोलेरो (एमपी 09 बीसी 9063) को रोका।
वाहन की तलाशी लेने पर देशी एवं अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई।
पुलिस ने लगभग 115.68 लीटर अवैध शराब जब्त किया, जिसकी अनुमानित कुल कीमत लगभग 46,020.00 बताई गई है।
वही, पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करने वाले वाले बोलेरो वाहन एमपी 09 बीसी 9063 को जब्त कर लिया।
जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
बजाग थाना प्रभारी एसएल मरकाम के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में सहा. उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह पन्द्रो, प्रधान आरक्षक शिवा पटेल, गोविंद मार्को, लालबहादुर परस्ते, चालक आरक्षक आकाश अहिरवार एवं महिला आरक्षक शशि मरावी की सराहनीय भूमिका रही।
बजाग थाना प्रभारी एसएल मरकाम ने बताया कि बजाग पुलिस द्वारा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सतत कार्रवाई जारी रहेगी।


