गुटखा थूकने के लिए पिकअप चालक ने खिड़की से बाहर निकाला आधा शरीर, फिर ट्राले के टक्कर से धड़ से अलग हो गया सिर और एक हाथ

नरसिंहपुर। जिले के सुआतला थाना अंर्तगत आज सुबह हुए हृदय विदारक हादसे से ग्रामीणो में सनसनी फैल गई।
बताया गया कि वाहन चालक द्वारा गुटखा थूकने के लिये जैसे ही खिड़की से अपने आधे शरीर को बाहर निकाला वैसे ही दूसरी दिशा से आ रहे ट्राले की चपेट में उसका शरीर आ गया फिर सिर और एक हाथ शरीर से अलग हो गए, जिसके चलते वाहन चालक की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शरीर के अंगों एवं वाहन को अपने कब्जे में लिया।
सुआतला थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि आकाश मकासरे पिता प्रेमलाल(22) निवासी ग्राम तलवारा डेम जिला बड़वानी जबलपुर से सब्जी पहुंचाकर खरगौन की ओर पिकअप वाहन जा रहा था। उसी दौरान यह हादसा घटित हुआ है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे में कर लिया है। वही, आरोपी चालक व वाहन की तलाश की जा रही है।

 

Next Post

नर्सिंग कॉलेजों के लिए नियामक आयोग गठन होगा जल्द, कैबिनेट की हरी झंडी के साथ बन जाएगा नियम

भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सरकार अब नियामक आयोग बनाने की तैयारी में है। पिछले दिनों एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की थी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। सामान्य प्रशासन […]