दमोह। जिले के हिंडोरिया थानांतर्गत सोमवार दोपहर ताज पुलिया पर भीषण सड़क हादसा हो गया।
हादसे में एक गिट्टी से भरे डंपर ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी और डंपर पुलिया से नीचे पलट गया।
हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शव के परखच्चे उड़ गए, यही हाल उनकी बाइक का हुआ।
घटना के बाद डंपर चालक का फरार हो गया।
हिंडोरिया थाना प्रभारी अमित गौतम मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।
हिंडोरिया थाना प्रभारी अमित गौतम के मुताबिक डंपर क्रमांक आरजे 44 जीए 1018 गिट्टी भरकर दमोह से हिंडोरिया जा रहा था।हिंडोरिया के ताज पुलिया के समीप दो बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान डंपर चालक ने दोनों बाइक सवारों को सीधी टक्कर मार दी और डंपर तेज गति में होने के कारण टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पलट गया।
इस घटना में बाइक के टुकड़े-टुकड़े हो गए तो वहीं शव भी कई हिस्सों में बट गए।
तीनो मृतको की पहचान कपिल पिता बलीराम अहिरवार (35) निवासी हिंडोरिया वार्ड क्रमांक 11, अनिमेष मिश्रा (20) निवासी निमरमुंडा एवं वंश मिश्रा (16) निवासी निमरमुंडा के रूप में हुई है।
तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है।


