मंडला। भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार सहा. आयुक्त जनजाति कार्य विभाग वंदना गुप्ता एवं जनजाति कार्य विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी मंगल सिंह पंद्रे के कुशल मार्ग दर्शन में पारंपरिक जनजाति खेलकूद क्षेत्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता इंडोर कुश्ती हॉल मंडला में बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडोरी व मंडला के खिलाड़ियों ने भाग लिए।
इस दौरान मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, विशिष्ट अतिथि कुश्ती संघ के अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, कुश्ती संघ के सचिव संदीप कछवाहा, कुश्ती संघ के भारतीय शैली क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह मरदरिया, एनआईएस कोच शिवम सिंध्या एवं निर्णायक में वाजित खान, सतीश मरकाम एवं पीटीआई लीला सिंह पेंद्रे, अमृता पुषाम एवं संतोष धुर्वे शामिल रहे।
चयन प्रतिभागी आगामी होने वाले बैतूल में राज्य स्तरीय खेल में भाग लेंगे। अतिथियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।

