ट्रक ने बाइक सवार 4 लोगों को 30 मीटर तक घसीटा, पहिया ऊपर से निकला, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

DR. SUMIT SENDRAM

गुना। शहर के कुशमोदा क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवारों को कुचल दिया। ट्रक बाइक सवारों को करीब 30 मीटर तक घसीटता ले गया।
ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है।
टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे की है।
बताया गया कि चिंताहरण की ओर से मक्का लोड ट्रक शहर की तरफ आ रहा था। वह माल गोदाम तरफ जा रहा था। इसी दौरान कुशमोदा के पास ट्रक ने ओवरटेक करते समय एक-एक कर तीन बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में कैलाश बाबू धाकड़ और उनके पिता दौलतराम धाकड़ घायल हो गए। कैलाश अपने पिता का इलाज कराने के लिए उदयपुरी से गुना आ रहे थे। वहीं एक्टिवा सवार राजकुमारी सिसोदिया को भी चोटें आई हैं। वह अपने पति के साथ राघौगढ़ से गुना आ रही थीं।
इसी दौरान बाइक सवार ट्रक के नीचे ही फंस गया। ट्रक बाइक को लगभग 30 मीटर तक घसीटते ले गया।
हादसे में बाइक सवार शिवनंदन शर्मा (28) निवासी सुहाय की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह अलग हो गया। दोनों पैर कट गए। ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया था।
कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। हालांकि, पुलिस को ट्रक बजरंगगढ़ बायपास पर खड़ा मिला। ड्राइवर नदारद था।
कैंट पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

 

Next Post

प्राइवेट यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया पूरा कैम्पस

भोपाल। राजधानी भोपाल में स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यूनिवर्सिटी के डीन को ई-मेल भेजकर दावा किया गया कि कॉलेज भवन में साइनाइड (जहर) वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे फटेंगे। मेल में सुबह 11 बजे […]