मध्य प्रदेश के 30 जिलों में बारिश, 8 जिलों में गिरे ओले, कई शहरों में छाया घना कोहरा

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो सिस्टम के एक्टिव होने से बारिश, आंधी व ओलावृष्टि का दौर जारी है।
पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर सहित प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।
ग्वालियर में ढाई इंच पानी गिर गया। वहीं, 8 जिलों में ओलावृष्टि दर्ज की गई है। इससे गेहूं, चना और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, इंदौर, खंडवा, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, खंडवा, बड़वानी, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, टीकमगढ़, छतरपुर, शाजापुर, मंदसौर, आगर-मालवा, देवास, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, खरगोन, सीहोर, सागर, मऊगंज, धार आदि जिलों में 24 घंटे के अंदर बारिश का दौर चला।
ग्वालियर में सबसे ज्यादा ढाई इंच, गुना, शिवपुरी व सागर में 1 इंच, दतिया में पौन इंच और राजगढ़ में आधा इंच पानी गिर गया। उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, मुरैना, सीहोर, सागर, रायसेन व अन्य जिलों में ओले भी गिरे।
बारिश, आंधी-ओले के मौसम के बीच बुधवार सुबह घना कोहरा भी छाया रहा।
वहीं, ग्वालियर में सबसे कम विजिबिलिटी दर्ज की गई। यानी, यहां 50 मीटर के बाद कुछ नहीं दिखा।
खजुराहो, भोपाल, दतिया, नर्मदापुरम, नौगांव, रीवा, सतना, राजगढ़, सागर, गुना, रायसेन, श्योपुर, बालाघाट, उमरिया, सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर में कोहरा दर्ज किया गया। हालांकि, रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
भोपाल और इंदौर में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। जबकि ग्वालियर में लगातार बारिश के चलते ठंड बढ़ गई।
हालात को देखते हुए ग्वालियर प्रशासन ने बुधवार को कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी।

 

Next Post

इंदौर दूषित पानी कांड में 30वीं मौत, बुधवार सुबह लक्ष्मी रजक ने तोड़ा दम, वहीं, खूबचंद के परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

इंदौर। महानगर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह एक महिला लक्ष्मी रजक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूषित पानी से मौतों का आंकड़ा अब बढ़कर 30 हो गया है। इनके पहले उल्टी-दस्त से पीड़ित 75 वर्षीय […]