जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, गांव-गांव चल रही जल स्रोतों की सफाई, सभी वर्गों की सहभागिता

डिंडौरी। जल संरक्षण को लेकर जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति के सदस्यों और मेंटर्स द्वारा जिले में एक प्रेरणादायक पहल चलाई जा रही है।
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गांव-गांव जाकर जल स्रोतों की साफ-सफाई की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। इस अभियान के तहत कुएं, तालाब, हैंडपंप और अन्य जल स्रोतों की सफाई कर उन्हें पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। इस नेक कार्य में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
जन अभियान परिषद टीम के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जल संकट की गंभीरता को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखना है। ग्रामीण इस अभियान में उत्साहपूर्वक शामिल होते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

Next Post

झोलाछाप डॉक्टर के यहां मिला ऐलोपैथी दवाइयों का जखीरा, बरामद किए गए एनेस्थीसिया के इंजेक्शन

सागर। कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देशन पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने देवरी में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान झुनकू पंचायत के संजय नगर में तीन अवैध क्लीनिकों पर छापा मारकर उन्हें सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से पूरे […]