प्रदेश भर के अतिथि शिक्षकों द्वारा अंबेडकर पार्क में किया गया प्रदर्शन

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। मंगलवार को राजधानी के तुलसी नगर स्थित अम्बेडकर मैदान में प्रदेश भर के हजारों अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण, अवकाश सहित अलग-अलग मांगों को लेकर सभा के जरिये प्रदर्शन किया।
प्रदेश भर से आए अतिथि शिक्षकों ने कहा है कि सरकार लाडली बहनों को फ्री में करोड़ों रुपए बांट रही है, लेकिन हम अतिथि शिक्षक मेहनत करते हैं और मेहनत के बदले सुविधा मांग रहे हैं तो नहीं दी जा रही है।
अतिथि शिक्षकों ने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते कि अतिथि शिक्षकों के लिए सड़कों पर उतरेंगे और राजगद्दी पर बैठ गए हैं। पूर्व सीएम शिवराज ने भी ठगने का काम किया है।
यह प्रदर्शन “गुरु दक्षिणा” कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया है, जिसका उद्देश्य सरकार का ध्यान अतिथि शिक्षकों की समस्याओं की ओर आकर्षित करना है।
इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को भी आमंत्रित किया गया था, जिनके समक्ष अतिथि शिक्षक अपनी मांगें रखने वाले थे। हालांकि, मंत्री इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
अतिथि शिक्षकों का कहना है कि जिस प्रकार पूर्व में “गुरुजी” शिक्षकों को नियमित किया गया था, उसी तर्ज पर अतिथि शिक्षकों के लिए भी एक स्पष्ट नीति बनाकर उन्हें स्थायीत्व प्रदान किया जाए।
अतिथि शिक्षक समन्वय संघ के प्रतिनिधि सुनील सिंह परिहार ने कहा कि इस आयोजन में प्रदेश भर से अतिथि शिक्षक शामिल हुए हैं। अतिथि शिक्षको की मांग है कि अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित किया जाए। सीधी भर्ती, प्रमोशन या अन्य माध्यमों से किसी शिक्षक की नियुक्ति होने पर वर्षों से कार्यरत अतिथि शिक्षकों को सेवा से बाहर न किया जाए। 18 सालों से सेवा दे रहे अनेक अतिथि शिक्षकों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बाहर कर दिया जाता है, जो अनुचित है। अतिथि शिक्षकों के लिए भी नियमित शिक्षकों की तरह अवकाश नीति लागू की जाए। जैसे अन्य विभागों में कर्मचारियों को 13 सीएल (कैजुअल लीव), 3 ईएल (अर्जित अवकाश) मिलती हैं, वैसे ही अधिकार अतिथि शिक्षकों को भी दिये जाये।

 

Next Post

इंदौर में ट्रक में मचाया तांडव, बेलगाम ट्रक ने 15 को मारी टक्कर, तीन की मौत

इंदौर। सोमवार शाम महानगर के एयरपोर्ट मार्ग में बेकाबू ट्रक करीब एक किलोमीटर तक मौत बनकर दौड़ा। तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों और वाहनों को रौदा और टक्कर मारी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 12 घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती […]