मण्डला। जिले में बिछिया ग्राम नेवसा (औरई) के अरविंद मरावी का चयन एमपीपीएसी 2022 से सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) के पद पर चयनित हुआ है।
उन्होने प्रारंभिक परीक्षा सिझौरा, हाई स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर भुआ बिछिया, हायर सेकेण्डरी सरस्वती शिशु मंदिर जिला मण्डला एवं उच्च शिक्षा तक्षशिला इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर से प्राप्त की है।
परिवार में पिता मलसिंह मरावी (शिक्षक) है एवं माता समलवती मरावी, गृहणी है, साथ ही परिवार में बडे पिता भी शिक्षक एवं चाचा सुनील मरावी (उप निरीक्षक) के पद पर कार्यरत है।
शिक्षित परिवार होने से इनको परिवार से प्रेरणा एवं मार्गदर्शन मिलता रहा।
इनको यह सफलता और उपलब्धि हासिल करने में शिक्षकों, गुरूओं का विशेष योगदान रहा है। सबके सहयोग, तथा आर्शीवाद से एवं स्वयं की कढ़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने रंग लाया है।


