दो और मिले कोरोना पॉजिटिव, ग्वालियर शहर में अब पांच एक्टिव केस

DR. SUMIT SENDRAM

ग्वालियर। शहर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। वही, चार दिन में पांच कोरोना पाजिटिव मरीज सामने आए हैं।
शुक्रवार को गजराराजा मेडिकल कालेज की वायरोलाजी लैब में कोरोना संदिग्ध नौ लोगों के सैंपल की जांच की गई। इनमें से दो की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पाजिटिव मरीज में एक जूनियर डॉक्टर और एक युवती शामिल हैं।
दोनों की उम्र 25 वर्ष है। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों संक्रमितों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।
महामारी विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र पिपरोलिया ने बताया कि कोरोना संक्रमित निकली गुढ़ा-गुड़ी का नाका निवासी 25 वर्षीय युवती दिल्ली से वापस लौटी थी। बताते हैं कि वह दिल्ली में एक कंपनी में कार्यरत है। तबीयत खराब होने पर वह ग्वालियर आ गई। यहां हजार बिस्तर अस्पताल की कोल्ड ओपीडी में परीक्षण के बाद सैंपल लिए गए।
मेडिसिन विभाग के जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह गुरुवार को पाजिटिव निकले दो जूनियर डॉक्टरों के संपर्क में आए थे। जूनियर डाक्टरों के संक्रमित निकलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
बता दे कि कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद अभी तक जिला अस्पताल मुरार में आरटीपीसीआर जांच शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में अगर कोई संदिग्ध मरीज यहां पहुंचता है तो सैंपल गजराराजा मेडिकल कॉलेज भेजना पड़ेंगे। अस्पताल प्रबंधन जांच किट की डिमांड भेजने की बात कह रहा है। हालांकि, अस्पताल में 12 पलंग आरक्षित कर दिए गए हैं। साथ ही माँक ड्रिल भी कर ली गई है, लेकिन जांच की व्यवस्था नहीं है।

 

Next Post

ईदगाह से नमाज के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए की गई पीएम की तारीफ, हर घर पेड़ लगाने का लिया गया संकल्प

खंडवा। शनिवार को देश भर में ईद उल अजहा का पर्व मुस्लिम समाज के द्वारा धूमधाम से मनाया गया। खंडवा में भी हजारों की तादाद में मुस्लिम समाज जन ने शहर की ऐतिहासिक ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की। ईद की नमाज के दौरान शहर सहित देश भर में […]