सीयूईटी पीजी के लिए सात मार्च से जारी होंगे प्रवेशपत्र, ग्यारह मार्च से होगी परीक्षा

इंदौर। सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी के लिए मार्च में होने वाली प्रवेश परीक्षा को लेकर रजिस्ट्रेशन बंद हो गए है, जिसमें देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के विभिन्न अध्ययनशालाओं से संचालित 43 पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रवेश को लेकर अपनी रुचि दिखाई है।
पचास दिन चली पंजीयन की प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में देशभर से 39 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। अब मार्च में परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट से कार्ड डाउनलोड होंगे। वैसे परीक्षा 11 से 28 मार्च के बीच चलेगी।
सीयूईटी पीजी के लिए विश्वविद्यालय ने इस बार 27 नए कोर्स जोड़े है, जिनमें नाॅन सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश दिया जाता था। ऐसे में विश्वविद्यालय के पीजी कोर्स की संख्या 43 तक पहुंच गई है, जिसमें 1500 सीटें हो चुकी है। यहां तक कि दस विभागों में विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सकेंगे।
आवेदन में त्रुटियां सुधारने के लिए दिया समय भी पूरा हो चुका है।
एनटीए की तरफ से 7 मार्च से विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जारी होंगे। देशभर में 500 से ज्यादा शहरों में परीक्षा होना है। यहां करीब 800 से ज्यादा केंद्र रखे गए है। 11 से 28 मार्च के बीच तीन चरणों में विद्यार्थी पेपर दे सकेंगे।
वही, एक घंटे 45 मिनट में विद्यार्थियों को पेपर खत्म करना होगा।
सीयूईटी समन्वयक डॉ. कन्हैया आहूजा ने बताया कि सीयूईटी परीक्षा को लेकर एनटीए से निरंतर संपर्क किया है। उन्होने बताया कि अगले कुछ दिनों में यूजी कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उसे पहले विश्वविद्यालय कुछ कोर्स सीयूईटी में जुड़ेंगे।

 

Next Post

मूंगफली तेल सात दिन में छह रुपये प्रति किलो घटा, सोया तेल स्थिर

इंदौर। मूंगफली तेल में उपभोक्ताओं के साथ ही नमकीन निर्माताओं की खरीदी भी पिछले सप्ताह से बेहद कमजोर बनी हुई है। वहीं, बाजार में मूंगफली तेल की अच्छी आवक से स्टाक बढ़ता जा रहा है। इस वजह से इस सप्ताह में इसके दामों में एकतरफा गिरावट देखने को मिला है। […]