चाकू मार कर युवक की बेरहमी से हत्या, एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, एक अन्य आरोपी फरार

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। शहर के रांझी थाना क्षेत्र के मानेगांव स्थित इंदिरा आवास में मंगलवार सुबह एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
बताया गया कि सुबह करीब 10:30 बजे रितेश पटेल (25) पर दो युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रितेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी लड्डू बावरिया अपने साथी राजू सोनकर के साथ एक्टिवा से रितेश के घर के सामने पहुचा और गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर रितेश घर से बाहर निकला।
उसने आरोपी को गाली देने से मना किया तो आरोपी उसके पास पहुंचा। पहले उसे गले लगाया और फिर अचानक चाकू निकालकर उस पर वार करने लगा।
रितेश की चीख सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लोगों ने आरोपी का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। भागते समय आरोपी की एक्टिवा स्टार्ट नहीं हुई, जिसे वह मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
परिजन और पड़ोसी रितेश को गंभीर हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पड़ोसियों का कहना है कि रितेश का किसी से कोई विवाद नहीं था। आरोपी को उन्होंने पहले कभी इलाके में नहीं देखा।
वारदात की सूचना मिलने पर रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
थाना प्रभारी उमेश गोलहनी ने बताया कि रितेश की हत्या करने वाले लड्डू बावरिया और राजू सोनकर के पीछे लगातार पुलिस लगी रही। पुलिस ने लड्डू बावरिया को हिरासत में लिया है। जबकि, राजू की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक दोनों दोनों आरोपी अवैध शराब का काम करते थे। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के कई केस दर्ज हैं। माना जा रहा है कि इसी काम को लेकर दोनों के बीच रंजिश बढ़ी और नौबत हत्या तक पहुंच गई।
वारदात के बाद गुस्साए मृतक के साथी आरोपी लड्डू बावरिया के घर पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने बावरिया के घर में रखी कार, बाइक, एक्टिवा और दरवाजों को ना सिर्फ तोड़ा बल्कि जमकर पथराव भी किया।

 

Next Post

सड़क दुर्घटना रोकने ट्रैफिक पुलिस का अभियान प्रारम्भ, दोपहिया में बिना हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट पर होंगी कार्रवाई

भोपाल। अगर दोपहिया वाहन लेकर घर से निकल रहे हैं तो हेलमेट अवश्य रूप से पहन लें। जबकि, कार साथ है तो दस्तावेज व सीट बेल्ट लगाना बिलकुल न भूलें। आपको मार्ग में ट्रैफिक पुलिस के जवान मिल सकते हैं। चालान भी काटा जा सकता है। तेज रफ्तार वाहन से […]