एड. विनय भमोरे आयकर अपीलीय अधिकरण सदस्य (न्यायिक) नियुक्त, राष्ट्रीय कर संगोष्ठी में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल ने किया सम्मानित

जबलपुर। टैक्स बार एसोसिएशन के द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में जबलपुर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल शामिल हुए।
इस दौरान टैक्स बार एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष एड. पूनम चंद जैन ने बताया कि टैक्स बार एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार एड. विनय भमोरे को आयकर अपीलीय अधिकरण सदस्य (न्यायिक) के रूप में नियुक्ति किया गया।
न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल ने नव नियुक्त आयकर अपीलीय अधिकरण सदस्य (न्यायिक) एड. विनय भमोरे, अति वरिष्ट सदस्य एड. महेश पुरोहित एवं जेपी राय को शाल, श्रीफल व अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल ने टैक्स बार द्वारा ऐतिहासिक नियुक्ति और वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान करते हुए कहा कि टैक्स बार ने एक स्वस्थ परंपरा, संस्कृति और संस्कारों का परिचय दिया है, जो सराहनीय कार्य है।
इस दौरान नव नियुक्त आयकर अपीलीय अधिकरण सदस्य (न्यायिक) एड. विनय भमोरे ने भावविभोर होकर टैक्स बार में सदस्य अपने माता, पिता, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों के योगदान और सदस्य साथियों द्वारा किये गये सम्मान के लिये सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
केंद्रीय वस्तु तथा सेवा उत्पाद विभाग के कमिश्नर लोकेश कुमार लिल्ल्हारे ने अपने उद्बोधन में संस्कारधानी के अधिवक्ताओं, सीए. और व्यापारियों का आव्हान करते हुए कहा कि मेरे कार्यालय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम में आ रही परेशानियों और कठिनाइयों के लिए में स्वयं सहयोग देने में अग्रणी भूमिका के लिए हमेशा उपलब्ध हूँ। मेरे कार्यालय से संबंधित कोई भी समस्या जिसका समाधान और सहयोग मेरे अधिकारी नहीं कर पा रहे उसके लिए भी मैं सदैव उपलब्ध हूँ। देश और प्रदेश की अर्थ व्यवस्था में आपकी अहम भूमिका और जिम्मेदारी है, विकास की इस गति को बनाये रखने में आप आपने राष्ट्रीयता का परिचय दे। देश विश्व गुरु और आर्थिक दृष्टि से अग्रसर हो रहा, हम सभी के प्रयासो और समर्पित राष्ट्रीय के प्रति कर्तव्यों से यह सपना बहुत जल्दी साकार होने जा रहा है।
संगोष्ठी में टैक्स बार एसोसिएशन के चेयरमैन हेमंत मोढ़, महासचिव एसएस ठाकुर, उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंघल, आरएस साहू, कोषाध्यक्ष राजेश राजा जैन, शरद संघी, व्हीके दवे, घनश्याम अग्रवाल, सुनील गुप्ता, शिशिर नेमा, पंकज नेमा, परेश वर्मा, अजय मिश्रा, संतोष जोशी, अखिल अवस्थी, दीपक पोपट, अमित श्रीवास्तव, सचिन मिश्रा, रुपेश गुप्ता, पंकज अग्रवाल, मयूर कोशल, राम नन्वानी, प्रवीण जोशी, निशांत विश्वकर्मा, मनीष मोदी, पवन नेमा, अब्दुल फरीद एवं नितिन अग्रवाल मौजूद रहे।

 

Next Post

बेटे-बेटी और पत्नी ने पीट-पीट कर की बुजुर्ग की हत्या, प्रेसवार्ता में एसडीओपी ने किया खुलासा

टीकमगढ़। जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के विघा गांव में तीन दिनों पहले हुई भागीरथ बुनकर के हत्या के मामले में आरोपियो का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बता दे कि भागीरथ बुनकर की हत्या के आरोपी उसकी पत्नी और बेटा-बेटी निकले। जबकि, मृतक के बेटे ने साजिश करते […]