भीमडोंगरी में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का किया गया आयोजन

DR. SUMIT SENDRAM

मंडला। जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र जनपद पंचायत मवई के अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमडोंगरी में स्व. विपत लाल नायक एवं स्व. कवल सिंह परते की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारम्भ बिछिया विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे द्वारा स्व. विपत लाल नायक एवं स्व. कवल सिंह परते के छाया चित्र पर तिलक-वंदन कर किया गया।
शिविर में आए 180 मरीजो की जांच की गई, जिसके उपरांत मरीजो को दवाई का वितरण किया गया।
वही, 20 मरीजों को चयनित कर जनप्रतिनिधियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रायपुर छत्तीसगढ़ के लक्ष्मी नारायण अस्पताल रवाना किया गया।
गौरतलब है कि आयोजित स्वास्थ शिविर में रायपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रशांत नायक, डॉ. विजय डिम्बा, डॉ. लक्ष्मीकांत साहू, डॉ. अभिजीत तिवारी सहित अन्य चिकित्सको ने निःशुल्क सेवा दी।
बता दे कि जनपद सदस्य अनंत सिंह राठौड़ व समाजसेवी अक्षय परतें के द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में भीमडोंगरी के सरपंच ओम प्रकाश मरावी, ग्राम पंचायत बान्दर बाड़ी के सरपंच करन सिंह मरावी सहित हनुमान जाट, लखन बंजारा, संतोष पवार, जय सिंह धुर्वे, गुलाब उइके, कृष्णा मरावी, शिवम् राठौर, मयूर नायक का सराहनीय योगदान रहा।

 

Next Post

पंकेश्वर धाम वाटिका बरगांव में युवाओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

डिण्डौरी। जिले के शहपुरा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगांव में युवाओं ने मिलकर पौधारोपण महा अभियान के तहत नींबू और पारिजात के पौधो का रोपण किया। युवाओं ने बताया कि हमारी टीम लगातार तीन-चार वर्षों से हर रविवार को एवं अन्य शुभ अवसरों पर पौधारोपण महा अभियान चलाते हुए पौधे […]