आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। राजधानी में ब्राह्मण समाज ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
रविवार सुबह प्रदर्शनकारी रोशनपुरा चौराहे पर इकट्ठा हुए। नारेबाजी करते हुए सीएम हाउस की ओर बढ़े। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो धक्कामुक्की करने लगे।
प्रदर्शनकारी रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस घेराबंदी तोड़ते हुए बाणगंगा चौराहे तक पहुंच गए। बैरिकेडिंग के बावजूद वे आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन चलाना पड़ी।
वहीं, धक्का-मुक्की के दौरान कई बुजुर्ग और महिलाएं घायल हो गईं। मौके पर मौजूद एम्बुलेंस और मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
प्रदर्शनकारी आईएएस संतोष वर्मा की तत्काल गिरफ्तारी और सेवा से बर्खास्तगी की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इससे पूर्व ब्राह्मण बेटियों को लेकर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले सीनियर आईएएस संतोष कुमार वर्मा के खिलाफ राज्य सरकार ने बर्खास्तगी का प्रस्ताव भेजा है।
स्वर्ण और ब्राह्मण समाज इसे अपनी जीत मान रहा है।
हालांकि, प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने जो प्रस्ताव भेजा है, वह अधूरा है।
प्रस्ताव में यह साफ नहीं है कि सरकार संतोष वर्मा को बर्खास्त करना चाहती है या सिर्फ उनका प्रमोशन रद्द करना चाहती है। इस अस्पष्टता के कारण केंद्र सरकार प्रस्ताव को वापस भी कर सकती है।

 

Next Post

48 छात्रों से भरी स्कूल बस नदी में गिरी, 28 छात्र घायल, 05 छात्रों को किया गया विदिशा रेफर

विदिशा। जिले के नटेरन थाना क्षेत्र अंतर्गत जोहद गांव में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बंगला चौराहा स्थित एक निजी स्कूल की बस, जिसमें करीब 48 छात्र सवार थे, सगड़ नदी पुल पार करते समय अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। घटना सुबह करीब दस बजे […]