एसबीआई के तीन एटीएम मशीन आग से जल कर हुए खाक, एसबीआई मुख्य शाखा की घटना

इंदौर। शहर के एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा परिसर में स्थित एटीएम सेंटर में शनिवार देर रात आग लग गई। गार्ड ने आग को बुझाने की कोशिश की। जब आग पर काबू नहीं पाया तो फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन एटीएम सेंटर में उपलब्ध नहीं थे।
आग लगी या लगाई गई और कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रथम दृष्ट्या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
घटना शहर के तुकोगंज थाने के सामने स्थित एसबीआई बैंक के मेन ब्रांच की है।
फायर बिग्रेड टीम के मुताबिक रात 11:30 बजे सूचना मिली थी। सूचना के बाद यहां दमकल की गाड़ियां पहुंची। आधे घंटे में आग पर काबू कर लिया गया। इस आगजनी की घटना में दो से तीन मशीन पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
सिक्योरिटी इंजार्च संजय मिश्रा ने बताया कि आग एक केबिन से उठा। देखते देखते आग फैलती गई। तीन एटीएम मशीनें, सात काउंटर सहित अन्य कागजात जलकर खाक हो गए हैं। मशीनों में कितने रूपये थे इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन ही दे सकते हैं। मशीनों में लाखों रूपये होने की भी बात सामने आ रही है।

 

Next Post

हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति की मांग खारिज की, हाईकोर्ट ने कहा कि यह मृतक की संपत्ति नहीं

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण आदेश में साफ किया कि महज उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति की मांग स्वीकार नहीं की जा सकती। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने अनुकंपा मृतक की संपत्ति नहीं है, इस टिप्पणी के साथ याचिका निरस्त कर दी। मामले की सुनवाई के […]