इंदौर। शहर के ग्वालटोली थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर प्रापर्टी ब्रोकर नितिन पारसमल जैन निवासी गांधी चौक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रापर्टी खरीदने-बेचने का काम करता है।
आरोप है कि 25 वर्षीय युवती को होटल श्री महालक्ष्मी लेकर आया और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दो साल पुरानी घटना में केस दर्ज करवाया है।


