विद्यालयों में शिकायत पेटी तो लगी है पर नहीं हो रहा उपयोग

सीधी। जिले के शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में विद्यार्थियों की समस्या और सुझाव के लिए प्राचार्य कक्ष के बाहर शिकायत एवं सुझाव पेटी महज औपचारिकता साबित हो रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी का दावा है कि जिले की समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में प्राचार्य कक्ष के बाहर शिकायत एवं सुझाव पेटी लगाए जाने के निर्देश दिये गए हैं।
वर्तमान स्थिति क्या है इसका फॉलोअप लेकर ही बताया जा सकता है।
वस्तु स्थिति का पता लगाने शहर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक-1 एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी क्रमांक-2 का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया तो दोनो ही स्कूलों में प्राचार्य कक्ष के बाहर शिकायत पेटी लगी मिली।
उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक-१ के प्राचार्य शंभूनाथ त्रिपाठी ने बताया कि प्रयास यह रहता है कि हर सप्ताह शिकायत पेटी खोली जाकर शिकायतें एवं सुझाव देखे जाएं, लेकिन शिकायत व सुझाव पेटी का छात्र-छात्राएं उपयोग नहीं कर रहे हैं। इसमें शिकायतें एवं सुझाव न के बराबर आते हैं।
प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थी अपनी समस्या लेकर सीधे हमसे मिलते है, और उनकी समस्या का समाधान भी कर दिया जाता है, इसलिए उन्हें शिकायत पेटी में शिकायत डालने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। लेकिन उत्कृष्ट विद्यालय के प्रबंधन की निष्क्रियता के कारण छात्र-छात्राओं मे प्रतिदिन मारपीट की घटनाएं हो रही है, वहीं शिक्षा की मंदिर में ज्ञान लेने आने वाले छात्र-छात्राएं थानो की सीढियां चढ़ रहे हैं।कमोवेश यही स्थिति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी क्रमांक-2 की भी मिली। यहां के शिकायत व सुझाव पेटी का उपयोग नहीं हो रहा है। प्राचार्य ने बताया कि पहले हर सप्ताह शिकायत पेटी खुलवाई जाती थी, लेकिन वह खाली मिलती थी इसलिए अब माह में एक बार खुलवाया जा रहा है। फिर भी वही स्थिति है। बच्चे अपनी समस्या लेकर सीधे ही हमसे मिल लेते हैं, इसलिए उन्हें शिकायत पेटी में शिकायत डालने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।

 

Next Post

जल्द डिंडोरी को मिलने वाला है 300 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात

डिंडोरी। जिला मुख्यालय में 300 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। पिछले दो सालों से भूमि आवंटन के पेंच में फंसे अस्पताल निर्माण के लिए जिला मुख्यालय में समनापुर तिराहा पर 26 एकड़ भूमि आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। फिलहाल यहां प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत […]