प्रदेश में बढ़ रहा ठंड का असर, पचमढ़ी का पारा लुड़का 7.8 डिग्री पर, ग्वालियर, चम्बल व रीवा संभाग में कोहरा

भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड का असर धीरे धीरे बढ़ रहा है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात प्रदेश के सभी शहरों का तापमान 15 डिग्री के नीचे आ गया।
वही, राजधानी भोपाल में तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले 10 सालो में नवंबर का तीसरा सबसे कम तापमान रहा। यानी, यह रात तीसरी सबसे सर्द रात रही। इससे पहले 2017 में 9.6 डिग्री और 2022 में 10.2 डिग्री पारा पहुंचा था। इंदौर में 13.9 डिग्री और उज्जैन में 11.5 डिग्री रहा। दोनों ही शहरों में पिछले साल से कम तापमान दर्ज किया गया।
बात करे पचमढ़ी की तो वहाँ का तापमान 7.8 डिग्री रहा। पचमढ़ी प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है। पूरे नवंबर में यहां दिन और रात दोनों ही सबसे ठंडे है।
इसी तरह मंडला में 9.1 डिग्री, उमरिया में 9.8 डिग्री, नौगांव-राजगढ़ में 10 डिग्री, रीवा में 10.4 डिग्री, सतना में 10.6 डिग्री, बालाघाट में 10.8 डिग्री, रायसेन में 11 डिग्री, गुना में 11.2 डिग्री, खजुराहो में 12 डिग्री, टीकमगढ़ में 12.1 डिग्री, खंडवा में 12.4 डिग्री, दमोह में 12.6 डिग्री, बैतूल में 12.7 डिग्री और खरगोन में 12.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन सहित 28 शहरों में पारा सामान्य से नीचे है। ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिन और बना रहेगा।
गुरुवार सुबह ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के कई जिलों में कोहरा रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार सुबह ग्वालियर, दतिया, भिंड, श्योपुर, मुरैना, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में मध्यम कोहरा छाया रहा। भोपाल में भी सुबह के समय कोहरा है। यहां 1 से 2 किलोमीटर तक विजिबिलिटी यानी, दृश्यता है। राजधानी में पिछले 5 दिन से ऐसा ही मौसम है।

 

Next Post

नवोदय विद्यालय की 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

खंडवा। जिले के पंधाना में स्थित नवोदय स्कूल में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक छात्रा गुरुवार सुबह साढ़े 7 बजे होस्टल के बाथरूम में नहाने गई थी। काफी देर तक बाहर न निकलने पर सहेलियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन छात्रा ने जवाब नहीं […]