नाले से हटेंगी पेयजल पाइप लाइन, कलेक्टर के आदेश के बाद पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खोदने शुरू

DR. SUMIT SENDRAM

ग्वालियर। इंदौर के भागीरथपुरा में पानी कांड के बाद पूरे प्रदेश में पेयजल सप्लाई की नब्ज टटोलने का काम पहली प्राथमिकता पर है।
ग्वालियर में पानी की सप्लाई के मौजूदा हालात से अनभिज्ञ बैठे सिस्टम को अब हकीकत पता चल रही है। यहां वार्ड 23 के जिस सुरेश नगर में नाले में पानी की पाइप लाइन निकल रहीं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, यह पूरा मामला सामने आने के बाद सिस्टम में खलबली मच गई।
कलेक्टर रुचिका चौहान रविवार को मौके पर पहुंची। इस दौरान अपर आयुक्त टी प्रतीक राव और नगर निगम का अमला भी मौके पर खड़ा हो गया।
कलेक्टर ने यहां नाले में लगे पाइप व गंदगी का निरीक्षण किया और निगम अमला को तुरंत साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मौके पर निगम आयुक्त संघप्रिय से फोन पर बात की और कहा कि यहां से नाले से यह लाइन जल्द हट जाना चाहिए। दोपहर में खोदाई का काम भी शुरू हो गया। इसके साथ ही घरों व टंकियों से पानी के सैंपल भी लिए गए।
बता दें कि सरकारी मल्टी के रहवासी पिछले कई वर्षों से बुरे हालात में जीवन जी रहे है।
इस मल्टी के चारों तरफ कचरे के ढेर है, जहां से हर वक्त बदबू आती रहती है।
मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर ने नई पाइप लाइन डालने का आदेश जारी किया।
कलेक्टर के आदेश देते ही मौके पर ही पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदने वाला कर्मचारी आ गया।
वहीं, प्रशासन के द्वारा पानी के सैंपल भी लिए गए जिसमें पहला सैंपल सुरेश नगर पानी की टंकी, दूसरा सैंपल सरकारी मल्टी में रहने वाले महेश बघेल के घर से व तीसरा सैंपल मोहन नगर वार्ड 24 से लिया गया।
पिछले कई सालों से परेशान लोगों ने जब मौके पर अधिकारियों को देखा और काम शुरू हो गया तो लोगों के चेहरे पर राहत दिखी।
मल्टी में रहने वाले रवि वर्मा ने बताया कि हमारे पार्षद सहित हमने यहां की समस्याओं को लेकर कई बार शिकायतें की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जब इसे मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित तो प्रशासन मौके पर आया और हमारी हर समस्याओं को सामने से देखा और निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद मौके पर ही काम भी शुरू करा दिया।
ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आ रहे गंदे पानी की समस्या को लेकर प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय नागरिकों के साथ जेसी मिल कालेज पर मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव ने कहा ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के कई वार्डों में लगातार कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। गंदे पानी की वजह से पेट की समस्याएं हैं या उल्टी दस्त हो रहे हैं।
कार्यपालन यंत्री (जल प्रदाय) संजीव गुप्ता ने बताया कि पांच जनवरी को वार्ड 28 स्थित बजरिया टंकी, वार्ड 32 स्थित गांधीनगर टंकी एवं वार्ड 44 स्थित हुजरात कोतवाली पानी की टंकी की सफाई कराई जाएगी। इसके साथ ही शहर में स्थापित अन्य पानी की टंकियां शेड्यूल बनाकर साफ कराई जाएगी।

 

Next Post

पनागर में भूरा ज्वैलर्स के संचालक के साथ हुई लूट की घटना का जबलपुर पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर। जिले के पनागर थाना क्षेत्र में 16 दिसंबर को भूरा ज्वैलर्स के संचालक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। सोमवार को पुलिस के द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। […]