जबलपुर सहित आस-पास के क्षेत्रो में भारी बारिश, कई गांव बन गए टापू, पहाड़ से बड़े पत्थर घरों पर गिरे

जबलपुर। जिले में भारी बारिश के बाद बरेला मार्ग पर गौर नदी में बाढ़ आ गई। रात में बरेला से सटे घुघरी गांव में भारी बारिश के वजह से पूरा क्षेत्र टापू में बदल गया। इस दौरान गांव के 11 लोग बाढ़ में फंस गए, हालांकि लंबी मशक्कत के बाद इन्हें बचाया गया।
ग्रामीणों ने मुताबिक गांव के चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। उनका आसपास के गांवों से संपर्क टूट गया।
सिहोरा के पास गांव बारिश के पानी में डूब गया, कई गांवों के लोग जान बचाने घर की छतों पर पहुंच गए । सिहोरा प्रशासन एसडीएम और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचाई मदद। उन्हें दूसरे गांव में शिफ्ट किया गया।
सूचना पर एसडीआरएफ की टीम सुबह मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ, 8 घंटे की मशक्कत के बाद बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर निकाला। उन्हें 10 किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
गांव के कुछ हिस्से में लोग अभी भी बाढ़ में फंसे हैं। रेस्क्यू करने पहुंची टीम ने उन्हें भी निकालने का प्रयास किया, लेकिन लोग गांव में ऊंचे स्थान पर चले गए और वहां से निकलने से मना कर दिया।
शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का पानी भर जाने से ग्रामीण परेशान रहे। खजरी-खिरिया के किसानों ने बताया कि गांव के आसपास बिना स्वीकृति के बिल्डर्स के द्वारा अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के कारण बायपास के आसपास के गांव में बारिश का पानी भर गया। खजरी खिरिया गांव के खेतों से पानी निकासी न हो पाने के कारण किसान परेशान हैं।
वही, शहर के घमापुर थाना क्षेत्र के कांचघर के पहाड़ी हिस्सों से लगे घरों में बारिश का कहर बरपा। क्षेत्र के आसपास के घरों में देर रात पहाड़ से कई पत्थर घरों पर आकर गिर। हालांकि इस घटना से जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन लोगों को जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ।
कांचघर निवासी रेणुका साहू ने बताया कि उसके घर में कई छोटी-बड़ी चट्टान के टुकड़े घर और इसके आसपास गिरे, जिससे घरों की दीवार बुरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गई। इससे घर में रखा गृहस्थी का सामान भी टूट गया।
लगातार बारिश के चलते दिन का अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस से छह डिग्री लुढ़क कर 26.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़त के साथ 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
हवा का रुख पश्चिमी रहा बावजूद इसके वातावरण में हल्की ठंडक घुली रही।
मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते मानसून सीजन में कुल बारिश का आंकड़ा 20 इंच के पार कर गया।

 

Next Post

सात वर्षीय मासूम को बोलेरो वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मासूम की स्थिति गंभीर, जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती

सीधी। जिले के अमिलिया थानांतर्गत ग्राम चमरौहा में सात वर्षीय मासूम को बोलेरो वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम को गंभीर चोट आयी है। जिसका इलाज जबलपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक आदर्श महावीर […]