डिण्डौरी जिले में घर-घर और पंडालों में विराजे गजानन, गणेश चतुर्थी से रोज गूंज‌ रहे बप्पा के जयकारे

DR. SUMIT SENDRAM

डिण्डौरी। गणेशोत्सव का पर्व जिलेभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक घर-घर, मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में विघ्नहर्ता गणेश विराजमान हुए।
बुधवार सुबह से ही पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
डिंडौरी नगर, शहपुरा, मेहंदवानी, करंजिया सहित विभिन्न कस्बों और गांवों में सामाजिक व धार्मिक समितियों ने भव्य पंडाल सजाए। जगह-जगह लाइटिंग, रंग-बिरंगी झालरें और फूलों की सजावट से माहौल रोशन हो उठा। कई समितियों ने आकर्षक थीम आधारित पंडाल बनाकर श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।
जिले के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। भक्तों ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
दस दिनों तक जिलेभर में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिलेगी। सुबह-शाम आरती और भजन-कीर्तन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। युवाओं और बच्चों के लिए खेल-कूद व प्रतियोगिताएं भी रखी जाएंगी।
वही, गणेश उत्सव के समापन अवसर पर प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। ढोल-ढमाकों और नृत्य-गान के बीच श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ अपने आराध्य को विदाई देंगे।

 

Next Post

खरगोन में बारिश ने मचाया तांडव, अस्पताल-बाजार-दुकानों में घुसा पानी, लाखों का हुआ नुकसान

खरगोन। जिले में तेज बारिश से भारी नुकसान हुआ है। कई जगह जलजमाव हो गया है, तो एक जगह युवक के बहने से मौत हो गई है। शहर के मांगरुल मार्ग पुलिया पर तेज बारिश के कारण पानी का बहाव तेज होने से मांगरुल निवासी हरिराम की बह जाने की […]