कटनी। सिक्किम में दुर्घटना बलिदान हुए सेना के जवान प्रदीप पटेल का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम हरदुआ कला विजयराघवगढ़ पहुंचा।
सुबह से ही हजारों क्षेत्रीय उनके अंतिम दर्शन करने के लिए एकत्र थे। शव खजुराहो तक सेना के विशेष विमान से लाया गया था। जहां पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जवान को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके बाद पार्थिव शरीर सेना के वाहन से सड़क मार्ग से हरदुआ लाया गया। जहां पर शव पहुंचते ही हजारों लोगों की आंख नम हो गई। जवान को विदाई देने जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक संजय पाठक सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजुराहो एयरपोर्ट पर बलिदान जवान को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सीएम ने जवान के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

