खरगोन में बारिश ने मचाया तांडव, अस्पताल-बाजार-दुकानों में घुसा पानी, लाखों का हुआ नुकसान

DR. SUMIT SENDRAM

खरगोन। जिले में तेज बारिश से भारी नुकसान हुआ है। कई जगह जलजमाव हो गया है, तो एक जगह युवक के बहने से मौत हो गई है।
शहर के मांगरुल मार्ग पुलिया पर तेज बारिश के कारण पानी का बहाव तेज होने से मांगरुल निवासी हरिराम की बह जाने की सूचना पर एसडीएम वीरेंद्र कटारे पहुंचे। कुछ घंटे बाद हरिराम का शव बरामद किया गया।
क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि आसपास कॉलोनियों के विस्तार में पुलिया को संकरा किए जाने की शिकायत भी की गई।
वही, जिला अस्पताल में वार्ड भी जलमग्न हो गये। आईसीयू में पानी घुस गया। पानी के बीच में मरीजों का इलाज किया गया।
इधर, जवाहर नगर के थोक किराना दुकानों में पानी जमा हो गया है।
थोक व्यापारी संतोष गुजराती का कहना है कि रात में पानी घुस गया था। मजदूर सामान जमा रहे हैं। एक लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

 

Next Post

बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना करने पर फायरिंग, पंप संचालक घायल, पुलिस ने सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान

भिंड। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 719 पर स्थित पेट्रोल पंप संचालक को बिना हेलमेट के बाइक सवार को पेट्रोल नहीं देना संचालक को महंगा पड़ गया। बाइक सवार युवकों ने पंप पर बंदूक और कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसी दौरान एक गोली पंप संचालक के दाएं हाथ में लग […]