सागर। शहर के सदर क्षेत्र में शनिवार देर रात दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया।
धार्मिक गाना बजाने पर ई-रिक्शा चालक एवं उसके साथी पर एक समुदाय की भीड़ ने हमला बोल दिया।
बीच-बचाव करने पहुंची भीड़ में से एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों पक्षों में पथराव हुआ। वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
घटना रात 10.15 बजे सदर के 12 मुहाल की है।
नरयावली से भाजपा विधायक प्रदीप लारिया और हिंदू संगठन के नेता कपिल स्वामी का आरोप है कि घरों से पत्थर फेंके गए, तलवार लहराई गईं।
शहर के चारों थानों से पुलिस वज्र वाहन के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने 10 से 12 राउंड आंसू गैस के गोले दागे और लाठियां भांजीं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर देर रात तक मौजूद थे। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
वही, पुलिस ने 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मौके पर पुलिस बल तैनात होने के बाद शहर के भाजपा, कांग्रेस नेता और हिंदू संगठन से जुड़े लोग कैंट थाने पहुंचे।
ई-रिक्शा चालक और युवक पर चाकू से हमला और पथराव करने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े रहे। थाने के सामने मेन रोड पर बैठकर प्रदर्शन किया। घायलों ने हमला करने वालों में इजाद, गुड्डू, नानू, अब्बू अन्य के नाम पुलिस को बताए हैं।
घायल ई-रिक्शा चालक राहुल राठौर(27) ने बताया कि मैं और मेरा साथी सौरभ कपालिया सदर के 12 मुहाल से राम जी का गाना बजाते हुए जा रहे थे। वहां मौजूद वर्ग विशेष के लोगों ने रोका तो हम लोगों ने गाना बंद कर दिया। इन्हीं में से कुछ लोग मुझे पकड़कर ले गए। 100 से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया। मैं जान बचाकर भागा। सौरभ को भी पीटा। पत्थर पटक कर मेरा रिक्शा भी चौपट कर दिया। 12 मुहाल में फूल माला की दुकान लगाने वाले गुड्डू माली पर घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया। उन्हें सीने पर चाकू लगा है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 17 आरोपियों की पहचान की है। उनकी गिरफ्तारी की है। वर्तमान में आचार संहिता के कारण धारा 144 भी लगी हुई है। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत किसी भी प्रकार की सभा के आयोजन की अनुमति इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 17 आरोपितों की पहचान की है। उनकी गिरफ्तारी की है। वर्तमान में आचार संहिता के कारण धारा 144 भी लगी हुई है। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत किसी भी प्रकार की सभा के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी सभा का आयोजन प्रतिबंधित किया गया है।नहीं दी गई है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी सभा का आयोजन प्रतिबंधित किया गया है।


