ट्रक ने खड़ी बस को पीछे से मारी टक्कर, तीन की मौत, आठ घायल

गुना। राघौगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर जेपी कॉलेज के पास एक खड़ी बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बुधवार तड़के हुए इस हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ यात्री घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है, जिन्हें गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक गुजरात के सूरत से मंगलवार को कानपुर (उत्तरप्रदेश) के लिए बस (यूपी 78 जीटी 4347) रवाना हई थी। राघौगढ़ में टायर पंक्चर हो गया। ड्राइवर ने सड़क किनारे बस खड़ी की और टायर बदलने लगे। कुछ सवारियां भी नीचे उतर गईं। बस में ज्यादातर उत्तरप्रदेश के मजदूर थे।
इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस आगे खिसक गई। इससे टायर बदल रहे ड्राइवर समेत दो लोग चपेट में आ गए। बस से उतर रहा यात्री भी नीचे आ गिरा, बस उसके ऊपर चढ़ गई। घायलों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे ने राघौगढ़, तीसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
राघौगढ़ थाना प्रभारी जुबेर खान ने बताया कि हादसे में यूपी के प्रतापगढ़ के त्रिलोकपुर के रहने वाले अनुज (23), जालौन जिले के ऊसरगांव के रहने वाले ड्राइवर देशबंधु (35) और उन्नाव जिले के दुर्गागंज के रहने वाले रामराज (35) की मौत हो गई।
सड़क हादसे में मृतक रामराज के साढू अनिल ने बताया कि वे लोग सूरत में एक धागा फैक्ट्री में काम करते हैं। रामराज वहां हेलपरी का काम करते थे। कुछ दिन पहले फैक्ट्री में आग लग गई थी। इस कारण फैक्ट्री बंद हो गई। मालिक ने मजदूरों को छुट्टी दे दी। आने-जाने का किराया दिया और कहा कि सैलरी अकाउंट में डाल दी जाएगी। इसी वजह से हम मंगलवार को अपने घर जाने के लिए निकले थे।

 

Next Post

वैवाहिक कार्यक्रम में कूलर बंद होने पर से नाराज बाराती ने अपने साथियो के साथ दुल्हन के भाई को चाकू मारा

जबलपुर। शहर के विजयनगर थानांतर्गत शादी में कूलर बंद होने पर दुल्हन के भाई (मामा के बेटे) की हत्या कर दी गई। बारात में आए युवक और उसके तीन साथियों ने युवक की कमर – पैर में चाकू मारे। घटना मंगलवार – बुधवार दरमियानी रात 2 बजे की है। विजय […]