सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्रेम का अंत हुआ क़त्ल से, प्रेमिका ने किया प्रेमी का गला घोंटकर हत्या

DR. SUMIT SENDRAM

शहडोल। फेसबुक के माध्यम से शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत कत्ल से हुआ है, जिसमें प्रेमिका ने ही अपने प्रेमी की गला घोंटकर कत्ल की वारदात को अंजाम दे दिया।
जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र की संग्राम सिंह सफाई में निवासी राधा बाई (28) ने अपने प्रेमी सुरेश कुमार (32) का गला घोटकर कत्ल किया है।
पुलिस के मुताबिक कुछ समय से राधा और सुरेश लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। इनकी आपस में पहचान दो-तीस वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच ऑनलाइन बातचीत शुरु हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती होने के बाद प्रेम संबंध में बदल गई। उसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।
धनपुरी थाना क्षेत्र के संग्राम सिंह सफाई में पार्षद आनंद कचेर के बाड़े में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
पड़ोसियों के मुताबिक दोनों के बीच आए दिन झगड़े व कहासुनी होती थी। रिश्ते में बढ़ती कड़वाहट और आपसी अविश्वास के चलते हालात बिगड़ते ही चले गए।
घटना वाली रात सुरेश कुमार ने राधिका से शराब पीने के लिए दो बार रुपए मांगे थे। वह शराब पीकर सोने के लिए चला गया। उसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। राधा ने गुस्से में सुरेश का गला घोंट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आई। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के साथ आरोपी राधा को धनपुरी हिरासत ले लिया है।
यह घटना बीती रात की है, जिसकी जानकारी दूसरे दिन पुलिस को लगी है।
धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

Next Post

गेल फैक्ट्री में सीएनजी गैस लीकेज से हड़कंप, चार घंटे की मशक्कत के बाद हालात हुए काबू

रायसेन। बुधवार सुबह जिले के मंडीदीप स्थित गेल फैक्ट्री में सीएनजी गैस का गंभीर रिसाव हो गया। यह रिसाव लेवल-3 श्रेणी का था, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लगभग चार घंटे की मशक्कत […]