नई तकनीकी से खुद को समृद्ध करेगा वाहन निर्माणी जबलपुर, एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

जबलपुर। आयुध क्षेत्र में देश की अग्रणी वाहन निर्माणी जबलपुर (वीएफजे) एवं सूचना प्रौद्योगिकी-डिजाइन के क्षेत्र में अव्वल पं. द्वारका प्रसाद मिश्रा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन और विनिर्माण संस्थान (ट्रिपल आइटीडीएम) जबलपुर ने शुक्रवार को एक अनूठी पहल करते हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसके माध्यम से वीएफजे की विशेषज्ञ टीम ट्रिपल आईटीडीएम के छात्रों को अपनी कार्यशैली के साथ टेक्नोलाजी से अवगत कराएगी और इसी तरह प्रौद्योगिकी संस्थान विभिन्न तरह के शोध, टेक्नोलाजी वीएफजे के साथ साझा करेगी।
इस तरह वीएफजे आयुध क्षेत्र का ऐसा पहला संस्थान बन गया है जो टेक्नोलाजी के क्षेत्र में अपने को समृद्ध कर भारतीय सेना के लिए आधुनिक वाहनों की बिल्कुल नई खेप का उत्पादन करने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है।
वाहन निर्माणी परिसर में शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में वीएफजे की ओर से महाप्रबंधक एके राय और ट्रिपल आइटीडीएम की ओर से रजिस्ट्रार स्वप्नाली डी गाडेकर ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
वीएफजे के मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार भोला और ट्रिपल आईटीडीएम के डायरेक्टर डा भारतेंदु कुमार सिंह ने एक-दूसरे को एमओयू की कापी हस्तांतरित की।
अपने-अपने संदेश में दोनों अधिकारियों ने इस बात को बल देते हुए कहा कि वीएफजे और ट्रिपल आईटीडीएम मिलकर अब तकनीकी अनुसंधान व विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तत्पर हैं। अब दोनों ही इकाइयों से अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं एक दूसरे की संस्थाओं का दौरा कर सकेंगे और विभिन्न रिसर्च प्रोजेक्ट को पूरा कर सकेंगे।
अब दोनों संस्थान मिलकर रिसर्च प्रोजेक्टस, कर्मचारी शिक्षण कार्यक्रम, कॉर्पोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी, शार्ट टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम, अनुसंधान पार्क व सेल जैसे प्रोजेक्टो पर मिलकर काम करेंगे।
एक साथ मिलकर काम करने से तकनीकी अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकेगा और इससे न केवल दोनों इकाइयों को बल्कि जबलपुर सहित पूरे राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकेगा।
सेना के लिए देश की सीमा तक रसद पहुंचाने में मददगार स्टेलियन ट्रक, मध्यम आकार के ट्रक व वाटर बाउजर बनाने वाली वीएफजे अब रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम बढ़ाते हुए अमेरिकी यूटिलिटी व्हीकल बनाने वाली पोलारिस और जापानी यूटिलिटी व्हीकल इसुजु को मोडिफाई कर पूर्णत: स्वदेशी जीप की तरह छोटे आकार में हल्के वाहन बनाने जा रही है। इसे वीएफजे बुलेट प्रूफ की करेगी। दोनों वाहन दुर्गम व पहाड़ी रास्ते आसानी से पार कर सकेंगे।
एमओयू के माध्यम से वीएफजे को ट्रिपल आइटीडीएम तकनीक व डिजाइन में मदद करेगा।
इस दौरान ट्रिपल आइटीडीएम के एसोसिएट डीन डीपी समजदार तथा उनके विद्यार्थी और वीएफजे की ओर से महाप्रबंधक द्वय कमलेश कुमार, एके राय, कार्यप्रबंधक विवेक सिंह, विपुल वाजपेयी सहित सभी ग्रुप-ए अधिकारी मौजूद रहे।

 

Next Post

what exactly is a pawg hookup?

what exactly is a pawg hookup? A pawg hookup is a sexual encounter with a lady who is regarded as “pawg” (brief for “pussy-grabbing”) appealing.this term is generally regularly describe intimate encounters with women who are notably overweight or have big breasts.many individuals believe a pawg hookup is an even […]