रतलाम। स्टेशन रोड थानांतर्गत के हकीमवाडा क्षेत्र में स्थित सराफा दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरो ने लाखो की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोर से 5 लाख रुपये से अधिक के सोना चांदी के जेवर और 25 हजार रुपये ले गए।
चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचा और उसका डीवीआर भी ले गए।
जानकारी के मुताबिक चोरो ने शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात हाकिमवाड़ा क्षेत्र में स्थित जीएस ज्वेलर्स की दुकान में वारदात की। चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और दुकान के शोकेस में रखे सोने-चांदी के जेवर व गल्ले में रखे 25 हजार रुपये चुरा कर ले गए।
दुकान संचालक शैलेंद्र शर्मा को दुकान के सामने रहने वाले एहसान भाई ने सुबह दुकान का ताला टूटे होने की जानकारी दी। वे दुकान पर पहुंचे तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
स्टेशन रोड थाने से पुलिस अधिकारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
चोर सोने व चांदी की अंगूठिया व अन्य आभूषण बॉक्स के साथ ले गए। दुकान के अंदर लगे तीन सीसीटीवी कैमरे डीवीआर भी चोर अपने साथ ले उड़े।
दुकान संचालक शैलेंद्र शर्मा के अनुसार 6 माह पहले ही हाकिमवाड़ा क्षेत्र में दुकान खोली है। चोर टूटा ताला दुकान के सामने सड़क पर फेंक गए।


