इंदौर। इंदौर पुलिस ने सटोरिया के घर में बड़ी छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
इस दौरान बड़े पैमाने पर चल रहा सट्टा पकड़ा है। मौके से सटोरियों सहित 12 लाख रुपये नकद पकड़े है।
कार्रवाई से थाने में भी हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता को खबर मिली थी कि खजराना में सलीम खान सट्टा का अड्डा चलाता है।
भाजपा नेताओं के करीबी सलीम से पुलिस अधिकारी भी मिले हुए हैं।
जोन-2 के डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने परदेशीपुरा के एसीपी नरेंद्र रावत को कार्रवाई के लिए भेजा।
नरेंद्र रावत की टीम ने सादे कपड़ों में छापा मारा और सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से सलीम हो भी हिरासत में लिया है। पुलिस खजराना थाना में कार्रवाई कर रही है।


