पिपरिया। शहर के नागवंशी परिवार के द्वारा धर्मेंद्र व अंजना के वैवाहिक वर्षगांठ का कार्यक्रम वृक्षारोपण कर मनाया गया।
धर्मेंद्र व अंजना के वैवाहिक वर्षगांठ के मौके पर नागवंशी परिवार के द्वारा बनवारी रोड पिपरिया में स्थित गुरु तेग बहादुर साहिब इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।
नागवंशी परिवार के द्वारा परिवार एवं सामाजिक में कोई भी हर्ष-उल्लास उत्सव के कार्यक्रम में वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया। साथ ही नागवंशी परिवार ने वृक्षारोपण करने की लोगो से अपील किया ताकि प्रकृति व पर्यावरण का संतुलन बना रहे।
इस मौके पर धर्मेंद्र नागवंशी अंजना नागवंशी जितेंद्र नागवंशी पराग ब्रह्मवंशी अभिषेक बनवंशी हर्ष नायक एवं पराग ब्रह्मवंशी मौजूद रहे।

