इंदौर में 26 जनवरी को नक्षत्र कुटी ज्योतिष अनुसंधान केंद्र की होगी शुरुआत, ऑफर में निशुल्क में दिखा सकते हैं कुंडली

इंदौर। शहर में 26 जनवरी को नक्षत्र कुटी ज्योतिष अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ होने जा रहा है। इसमें सबसे पहले आने वाली 51 कुंडलियों का मुफ्त में अध्ययन कर उनकी समस्याओं का निराकरण ज्योषित शास्त्र के अनुसार किया जाएगा।
नक्षत्र कुटी एस्ट्रोलॉजिकल – वास्तु इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का कार्यालय इंदौर शहर के साउथ तुकोगंज क्षेत्र में झवर कोटा साड़ी के पास जी-1 प्रभु कृपा गार्डन में खुलने वाला है। यहां लोगों को नक्षत्रों और ज्योतिष विज्ञान को जानने का अवसर मिलेगा।
नक्षत्र कुटी एस्ट्रोलॉजिकल – वास्तु इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के शुभारंभ अवसर पर 51 कुंडलियों का मुफ्त में अध्ययन किया जाएगा। इसके जरिए लोगों को ज्योतिष विज्ञान के जरिए अपनी समस्याओं को हल करने के लिए परामर्श मिलेगा। सेंटर का मकसद लोगों को कुंडली को देखकर उनकी सभी परेशानियों का दूर करना है।
ज्योतिषाचार्य गिरीश व्यास ने बताया कि नक्षत्र कुटी एस्ट्रोलॉजिकल – वास्तु इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का मुख्य उद्देश्य ज्योतिष को सभी तक पहुंचाना है। इसके जरिए उनके जीवन में सकारात्मक्ता लाना है।
सबसे खास बात यह है कि यहां सबसे पहले आने वाली 51 कुंडलियों का फ्री में अध्ययन किया जाएगा। यह हमारी तरफ से लोगों के लिए एक छोटा सा उपहार है।
यहां पर बच्चों की शिक्षा, संतान संबंधी समस्या, करियर और विवाह संबंधी समस्याओं पर परामर्श मिलेगा। सेंटर में कुंडली मिलान, वास्तु शास्त्र के साथ नक्षत्र भविष्यवाणी और अन्य ज्योतिषीय सेवा भी मिलेगी।

 

Next Post

बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया एवं कृषि विभाग डिण्डौरी द्वारा किसानों को कराई गई दो दिवसीय कृषक शैक्षिक अध्ययन यात्रा

डिण्डौरी। जलवायु अनुकूलन कृषि कार्यक्रम के तहत डिण्डौरी जिले के अमरपुर ब्लॉक के ग्राम कचनारी, बरगा एवं बिलासर के किसानों को कृषक अध्ययन यात्रा कराई गई। किसानों को मंडला जिले के घुघरी ब्लॉक के ग्राम सालवा में दिनेश चौकसे के फार्म पर कृषक अध्ययन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके […]