हाईवा ऑटो पर पलटा, 7 मजदूरो की मौत, 5 घायल

जबलपुर। जिले के मझगंवा थानांतर्गत चरगंवा में मजदूरों से भरे ऑटो पर हाईवा पलट गया।
हादसे में 3 साल के बच्चे सहित 7 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना बुधवार शाम 4.30 बजे की है। घायलों को सिहोरा के अस्पताल लाया गया। जहाँ से गंभीर हालत में 3 को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
घटना से नाराज लोगों ने सिहोरा – कटनी स्टेट हाईवे पर चरगंवा रोड पर जाम लगा दिया है।
मझगवां थाना प्रभारी समेत सिहोरा, खितौला पुलिस थाने का फोर्स मौके पहुंचा।
सिहोरा एसडीओपी पारुल शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस द्वारा हाईवा के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक ऑटो में 13 लोग सवार थे। इनमें से 3 लोग प्रतापपुर गांव के रहने वाले, जबकि बाकी के पास के ही नुंजी खमरिया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मजदूर सोयाबीन की कटाई कर अपने-अपने गांव लौट रहे थे, तभी बगल से निकल रहा माइनिंग के काम में लगा हाईवा ऑटो पर पलट गया।
सिहोरा से विधायक संतोष बरकड़े का कहना है कि घटना की जांच करवाई जा रही है। मृतक और घायल मजदूर परिवार से हैं। सरकार सभी की मदद के लिए तत्पर है।
हादसे में उषा बाई (50) निवासी प्रतापपुर, रानू बाई कोल (19) निवासी प्रतापपुर, करण कोल (20) निवासी प्रतापपुर, भूरा कोल (3) निवासी नुंजी खमरिया, शिवा कोल (18) निवासी नुंजी खमरिया कल्लू बाई (30) निवासी नुंजी खमरिया एवं शोभाराम (45) निवासी प्रतापपुर की मौत हो गई।
वही हादसे में कन्हैया, राधिका, मंजोबाई, राधा एवं 6 अन्य घायल हुए है।
घटना से नाराज स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड से भारी वाहन स्पीड में गुजरते हैं। इस वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि गांव के आसपास ब्रेकर बनाए जाएं। शराब पीकर हाईवा चलाने वाले ड्राइवरों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस – प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

 

Next Post

सिहोरा दुर्घटना के घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर 108 एम्बुलेंस के ड्राईवर सहित तीन कर्मी हुए बर्खास्त

जबलपुर। सिहोरा-मझगंवा मार्ग पर ग्राम नुंजी के पास बुधवार शाम लोडिंग ऑटो और हाइवा की टक्कर में घायल हुये दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर की जगह राइट टाउन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर 108 एम्बुलेंस सेवा के दो ड्राइवर एवं इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सहित तीन कर्मचारियों को […]