इंदौर। इंडेक्स हॅास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया गया।
इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में डॉक्टर और एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दिन को डॉक्टर्स का मनोबल बढ़ाने के लिए भी मनाया जाता है। मरीजों को नया जीवन देने वाले डॉक्टर ही समाज के असली हीरो हैं।
किसी को नया जीवन देना बहुत बड़ी सेवा का काम है। इस बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजीव नारंग, डीन डॉ. जीएस पटेल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. स्वाति प्रशांत, डॉ.रामगुलाम राजदान, डॉ.पूजा देवधर सहित विभिन्न चिकित्सक एवं छात्र केक कटिंग सेरेमनी में शामिल हुए।
इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने सभी डॉक्टर्स को डॉक्टर डे की बधाई दी।
एमबीबीएस के छात्रों को बताया गया कि डॉक्टर बनना न केवल एक प्रोफेशन है, बल्कि समाज से जुड़ने का एक माध्यम भी है। यह किसी सामाजिक कार्य से कहीं ज्यादा है।


