चेकिंग के दौरान 63 लीटर देशी शराब पुलिस ने किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अयोध्या नगर पुलिस ने शनिवार देर रात एक कार से करीब 63 लीटर देशी शराब जब्त की। दो अधेड़ उम्र के आरोपी अवैध शराब की सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी उम्र देखकर पुलिस शक नहीं करती थी, इसलिए वह कार से शराब की सप्लाई करने जा रहे थे। आरोपियों से शराब किसने मंगाई, उससे बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। अयोध्या नगर पुलिस मीनाल कालोनी के पास शनिवार रात में चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को एक कार भानपुर की तरफ आती नजर आई। कार चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बाद में कार को थाने लाया गया, जहां तलाशी लेने पर उसमें देसी शराब के क्वार्टर समेत करीब 63 लीटर शराब बरामद हुई। कार में सवार शराब तस्कर की पहचान गजेन्द्र सिंह गुर्जर (45) निवासी फ्लैट नं. 476 जेसमिन अपार्टमेंट न्यू मिनाल रेसीडेंसी अयोध्यानगर और महेश लालवानी (59) निवासी फ्लैट नं. एस 2 दर्पण अपार्टमेंट लालघाटी के रूप में हुई।
आरोपियों से शराब रखने के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, जो वे नहीं दिखा सके।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
आरोपी गजेंद्र गुर्जर बीए तक पढ़ा है और पूर्व कार बेचने का काम करता था, जबकि दूसरा आरोपी महेश लालवानी रेस्टोरेंट चलाता था।

 

Next Post

सी-21 मॉल के सामने बिल्डिंग में लगी भीषण आग, टॉप फ्लोर में रेस्टोरेंट आया आग के चपेट में

इंदौर। शहर के बीआरटीएस स्थित सी-21 मॉल के सामने एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग की घटना से बिल्डिंग के आसपास अफरातफरी मच गई। टावर-61 बिल्डिंग के रूपटाफ रेस्टोरेंट मचान में अचानक आग लगी गई। बिल्डिंग में […]