महिला के घर में रंगे हाथ पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर, भीड़ ने की जमकर पिटाई

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। गुरुवार सुबह 6 बजे महानगर के खजराना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब महिलाओं ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की जमकर पिटाई कर दी।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिलाओं ने एसआई सुरेश बुनकर को डंडों से पीटा, उसे बिजली के खंभे से बांधने की कोशिश की और उसके कपड़े उतारने तक का प्रयास किया।
इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के खेड़ी में एसआई सुरेश बुनकर एक महिला के घर पर मौजूद था, जिसका अपने पति से विवाद चल रहा है।
बताया गया कि पिछले दो महीनों से सुरेश उस महिला के संपर्क में था और उसके घर आना-जाना कर रहा था। गुरुवार सुबह महिला के परिजन और पड़ोसियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि सुरेश नशे में था और गालियां दे रहा था, साथ ही उसकी स्थिति आपत्तिजनक थी, जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
वही, एसआई की पिटाई की सूचना पर खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भारी भीड़ के विरोध के चलते प्रारंभ में वह कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। बाद में पलासिया कंट्रोल रूम से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
अतिरिक्त बल के पहुंचने के बाद बड़ी मुश्किल से सुरेश बुनकर को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले जाया गया। इस दौरान पिटाई करने वाली कुछ महिलाओं को हिरासत में भी लिया गया है।
बता दे कि दो साल पहले एसआई सुरेश बुनकर का नशे की हालत में ड्यूटी के दौरान कुछ युवाओं से विवाद हो गया था। लसूड़िया क्षेत्र में सिंगापुर टाउन के पास यह घटना हुई थी। उस वक़्त कुछ युवाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इस दौरान एसआई सुरेश बुनकर को काफी चोटें आई थीं। लसूड़िया पुलिस ने युवाओं पर मामला दर्ज किया और क्षेत्र में उनका जुलूस निकाला था। पता चला था कि एसआई युवाओं को धमका रहा था, जिस पर विवाद हुआ था।

 

Next Post

बाघ के खाल मिलने के मामले में डिप्टी कमिश्नर की माँ को भेजा गया जेल

जबलपुर। जनजाति कार्य विभाग के उपायुक्त जगदीश सर्वटे की माँ को वन विभाग ने बाघ की खाल मिलने के मामले में जेल भेज दिया है। सावित्री सर्वटे (75) के आधारताल स्थित घर से बुधवार को जांच के दौरान ईओडब्ल्यू को बाघ की पुरानी खाल मिली थी। ईओडब्ल्यू ने आगे की […]