उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी उज्जैन पहुंच कर इस्कॉन मंदिर में दर्शन किये। इसके बाद उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार सीटों के साथ भाजपा केंद्र में सरकार बनाने जा रही है।
हेमा मालिनी ने कहा कि हमारा (एनडीए) 400 पार होगा ही। पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में विकास कार्य किया है। मैं भी मथुरा के सांसद के रूप में इसमें हिस्सा ले रही हूं।


