प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग 135 सी के लिए सर्वेक्षण द्रुत गति से जारी

चितरंगी। यूपी के प्रयागराज से चितरंगी-सिंगरौली तक के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग 135 सी में रातों रात मकानों का निर्माण हो रहा है। जहां, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने त्वरित रूप से सर्वेदल गठित कर सर्वेक्षण का कार्य दुत गति से शुरू करा दिया है। वही, एसडीएम लगातार लोगों को समझाइश भी दे रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रस्तावित प्रयागराज से चितरंगी-सिंगरौली एनएच 135 सी में कलेक्टर के निर्देश पर उप खण्ड एवं भू-अर्जन अधिकारी सुरेश जादव ने अधिसूचना जारी कर सर्वेदल गठित करते हुये प्रस्तावित सड़क स्थल का भौतिक सत्यापन का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।
वही, मामले को गंभीरता से लेते हुये उपखंड अधिकारी चितरंगी सुरेश जादव द्वारा अपने संयुक्त टीम के साथ में निर्माण कार्यों का सर्वेक्षण करते हुए उचित समझाइश भी दी जा रही है।
यदि इतने के बावजूद भी निर्माण कार्य जारी रहता है तो ऐसे लोगों को भवन के मुआवजे के हकदार नही होंगे।
बता दे कि विकासखंड चितरंगी अंतर्गत प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग 135 सी के लिए चिह्नित आराजियों के लिए जारी सर्वेक्षण ग्राम खम्हरिया, करौंदिया, बिछी नदमनिया में राजमार्ग से प्रभावित आराजियों के भूमि स्वामियों को उपखंड अधिकारी चितरंगी सुरेश जादव एवं नायब तहसीलदार मौहरिया आरके बंसल द्वारा निरीक्षण उपरांत समझाइश दी गई कि 3 ए के प्रकाशन उपरांत कोई नए निर्माण न करें।

 

Next Post

पुलिस के जाल में फंसे तीन गांजा तस्कर, साढ़े सात किलो गांजा बरामदा

सीधी(सिंहावल)। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा पुलिस के कुशल निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व एसडीओपी चुरहट आशुतोष कुमार द्विवेदी के दिशा निर्देश में तथा अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस के नेतृत्व में पुलिस ने साढ़े सात किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन गांजा […]