सीधी। जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोदौरा में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब 18 वर्षीय युवती का शव घर के बाहर मिला।
शव के मिलने से पूरे गांव में हड़कंप पहुंच गया। परिजनों के द्वारा इसकी सूचना अमिलिया थाने में दी गई।
घटना की जानकारी लगते ही अमिलिया पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले को लेकर जांच में जुट गई।
वहीं, परिजनों के द्वारा बताया गया कि हमारी बेटी घर के अंदर थी और शाम को हम लोग सब कोई सो गए थे। इसके बाद क्या हुआ इस विषय की जानकारी हम लोगों को नहीं हुई और हमारी बेटी घर के बाहर मृत अवस्था पर मिली।
युवती का नाम सोनू पटेल पिता हिचराज पटेल (18) निवासी कोदौरा बताया जा रहा है।

