गर्म तवे पर लाल मिर्ची की धूनी दी, रैलिंग से बांध बच्चियों को उल्टा लटकाया, पुलिस ने अनाथाश्रम की मैनेजर, केयर टेकर पर गंभीर धाराओं में मामला किया दर्ज

इंदौर। अनाथाश्रम वात्सल्यपुरम में सनसनीखेज कांड का उजागर हुआ है।
आश्रम में बच्चियों के साथ बर्बरता हो रही थी। उन्हें तरह तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था।
विजय नगर पुलिस ने बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट पर मैनेजर, केयर टेकर सहित पांच के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विजय नगर पुलिस के मुताबिक बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल द्वारा लिखित रिपोर्ट पेश की गई थी।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आयुषी, सुजाता, सुमन चंदेल, आरती और बबली के विरुद्ध धारा 323 और जेजे एक्ट की धारा 75 के तहत केस दर्ज कर लिया।
बच्चियों ने समिति के समक्ष बताया कि आयुषी केयर टेकर है। सुजाता मैनेजर है। आरती और सुमन चंदेल भी मैनेजर के रुप में कार्य कर चुकी है। बबली करीब तीन महीने के लिए काम करने आई थी। इनके द्वारा बच्चों के साथ अत्यंत निर्ममतापूर्वक पिटाई की जाती थी। आयुषी और सुजाता ने पहली मंजिल से रैलिंग से उल्टा लटका दिया था। अन्य बच्चों को गर्म तवे पर लाल मिर्च रखकर धुनी दी जाती थी।
दो बच्चों को ऊपर से नीचे फेंक दिया था। एक बच्चे को आयुषी ने गर्म चिमटे से जलाया।
समिति ने सभी बच्चों के कथन लिए और शरीर पर चोट के निशान भी दिखाए। कुछ बच्चों ने बताया कि एक बच्ची को बाथरुम में बंद रखा और दो दिन तक खाना नहीं दिया।
आश्रम वात्सल्यपुरम स्कीम-78 बाल किशोर न्याय अधिनिमय की धारा 41 के तहत बगैर रजिस्ट्रेशन करवाए चल रहा था।
13 जनवरी को एसडीओ घनश्याम धनगर ने जांच की और सील कर दिया। उस वक्त आश्रम में 21 बालिकाएं थी। मामले में समिति द्वारा जांच की गई।

 

Next Post

पहाड़ों में रहने वाले जनजातीय लोगों तक पीने का पानी पहुंचाने की कोशिश - सम्पतिया उइके

जबलपुर। प्रदेश की जल संसाधन मंत्री संपतिया उईके गुरुवार को जबलपुर पहुंची। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने पीएम मोदी की हर घर नल योजना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अभी अधिकतर घरों में नल के जरिए पीने का पानी पहुंच रहा है। सरकार का प्रयास है कि कोई […]