जबलपुर। प्रदेश की जल संसाधन मंत्री संपतिया उईके गुरुवार को जबलपुर पहुंची।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने पीएम मोदी की हर घर नल योजना की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि अभी अधिकतर घरों में नल के जरिए पीने का पानी पहुंच रहा है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी घर पेय जल से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी वे नए विभाग का कामकाज सीख रही है, इस विभाग में वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने बताया की सरकार जंगलों में पहाड़ पर रहने वाले जनजातीय लोगों के घरों तक पीने का पानी पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

