सीधी। सीधी ज़िले के थाना जमोड़ी अंतर्गत ग्राम तेगवा में सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव पड़ा हुआ मिला।
वहीं पर मोटरसाइकिल खड़ी दिखाई दी, जिस पर आसपास के लोगों के द्वारा घटना की जानकारी लगने पर पुलिस को सूचित किया गया।
जमोड़ी पुलिस घटनास्थल पहुंचकर स्थल पंचनामा तैयार करते हुए जांच की कार्यवाही की उसके उपरांत लाश को कब्जे में लेकर सीधी मर्चुरी हाउस पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
सीधी मर्चुरी हाउस पहुंची मृतक कि मां मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संतोष साकेत उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम भरसेडी जिसका पड़ोस की रहने वाली एक साकेत परिवार की महिला से अफेयर चलता था। जिसको लेकर मेरे बच्चे को जेल भी हुई थी। और जेल से बाहर आने के बाद मामला सुलह कराने को लेकर उक्त महिला से बातचीत हुई जो सीधी मडरिया साइड में कहीं रहती थी। कल दिन में बच्चा आया फिर लौटकर रात में नहीं गया सुबह जानकारी मिलती है कि बच्चे का शव रोड के किनारे पड़ा हुआ है। मेरे बच्चे के चेहरे गले में चोट के निशान है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने हत्या कर दिया है।
बहरहाल जिले के अति. पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जमोड़ी थाना अंतर्गत तेगवा गांव में सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव मिला है। जमोड़ी पुलिस द्वारा स्थल पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर शव को परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी हाउस भेज मामले की गंभीरता से जांच विवेचना की जा रही है।


