मकर संक्रांति में तिल गुड़ की मिठास के संग युवाओं में दिखा पतंगबाजी का उत्साह

इंदौर। श्रद्धा और भक्ति का पर्व मकर संक्रांति हर्षोल्लास के साथ इंडेक्स कैम्पस, मालवांचल यूनिवर्सिटी में मनाया गया।
साल के पहले त्यौहार लोहड़ी और मकर संक्रांति की धूम कॉलेज कैम्पस में भी देखने को मिली।
इंडेक्स डिपार्टमेंट ऑफ़ फिजियोथेरेपी एंड पैरामेडिकल साइंसेज, मालवांचल यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा मकर संक्रांति पर छात्रों द्वारा पतंग उत्सव के साथ पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया।
युवाओं को अपने सांस्कृतिक त्योहारों से जोड़ने के लिए इंडेक्स समूह द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान पारंपरिक गीतों के साथ पतंगबाजी का दौर शुरू हुआ। इंडेक्स मैदान पर पतंगबाजी के साथ काटा वो काटा का शोर रहा।
इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया एवं वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया, मालवांचल यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति डॉ. संजीव नारंग ने सभी छात्रों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी।

 

Next Post

सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्रामो में पुलिस ने किया कार्यक्रम

मंडला। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय भोपाल की ओर से जिला मंडला के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, एसडीओपी (बिछिया) आसिफ इकबाल के मार्गदर्शन में थाना मोतीनाला क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायत भिमोरी के चीतानचना, कुकतीसरई, भिमोरी ग्राम के गरीब पुरुष […]