मैहर। जिले के नेशनल हाईवे 30 पर नादन में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया।
जानकारी के मुताबिक ट्रैक्स क्रूजर (एमपी 20 जेडवाई 2807) में करीब 20 लोग सवार थे। ये सभी कटनी से प्रयागराज गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी ग्राम तिलोरा के पास हाईवे पर वाहन आगे चल रहे कंटेनर में पीछे जा घुसा।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोग और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे।
सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
सिविल अस्पताल में चिकित्सको ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया गया कि घायलों को ग्रामीणों की मदद से वाहन में फसे शव व अन्य लोगों को घंटों मशक्कत व रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
घटना में मामूली घायलों का इलाज सिविल अस्पताल मैहर में जारी है।
हादसे के शिकार सभी कटनी जिले के पड़रिया गांव से अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।
ट्रैक्स ट्रैवलर वाहन में सवार सभी पटेल परिवार के हैं।
घटना में धोंगा पटेल (50), जितेंद्र प्यासी पिता ओम प्रकाश प्यासी (24) सहित एक अज्ञात की मौत हो गई।
वहीं, जगदीश पटेल, रामसहाय पटेल, राम प्रताप पटेल, मैंगो भाई पटेल, श्याम सुंदर पटेल, ओम पटेल, कृष्णा पटेल, सत्य प्रकाश पटेल, सत्यभान पटेल, संतलाल पटेल, सत्यम पटेल एवं रामप्रता पटेल हादसे में घायल हुए हैं।
पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है।
सिविल अस्पताल के डॉ. जितेंद्र तिवारी ने बताया कि 12 लोग घायल हैं, जिनका इलाज मैहर सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल में चल रहा है। एक घायल को परिजन कटनी इलाज के लिए ले जा रहे थे कि तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

