पति-पत्नी सहित बेटा फांसी के फंदे पर लटके मिले, आशंका- हत्या के बाद आत्महत्या

ग्वालियर। सिरोल थाना क्षेत्र में दंपती और उनका मासूम बेटा फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। दिल दहला देने वाली इस घटना की पड़ताल में पुलिस जुटी है।
आशंका है कि पहले हत्या की गई है, फिर आत्महत्या।
पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुला लिया है। खबर लिखे जाने तक शव फांसी के फंदे पर लटके हुए थे ।
पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट डाॅ.अखिलेश भार्गव पड़ताल में जुटे थे। पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सिरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुरावली इलाके में रहने वाला जितेंद्र झा मजदूरी करता है। जितेंद्र के साथ उसकी पत्नी त्रिवेणी और बेटा अचल झा रहते थे। दो दिन से इनका घर बंद था। रविवार सुबह आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद लोगों को संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर सिरोल थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर टीम के साथ पहुंचे। यहां जब अंदर गए तो दंपत्ति और इनका बेटा फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। पूरे परिवार की दर्दनाक मौत की कहानी स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन अभी यह पता लगा है कुछ दिनों से दंपती गुमसुम रहने लगे थे।

 

Next Post

आठवां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव प्रारम्भ, देश-विदेश के धर्मगुरु शामिल

भोपाल। राजधानी के चूनाभट्टी इलाके में स्थित बौद्ध विहार में दि बुद्धभूमि धम्मदूत संघ का आठवां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव शुरू हो गया है। इसमें देश-विदेश के बौद्ध धर्मगुरु एकत्रित हुए हैं। थाईलैंड, श्रीलंका, भूटान, तिब्बत, बांग्लादेश, वियतनाम, अमेरिका के अलावा भारत के विभिन्न राज्यों के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के बौद्ध धर्मगुरुओं […]