आठवां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव प्रारम्भ, देश-विदेश के धर्मगुरु शामिल

भोपाल। राजधानी के चूनाभट्टी इलाके में स्थित बौद्ध विहार में दि बुद्धभूमि धम्मदूत संघ का आठवां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव शुरू हो गया है। इसमें देश-विदेश के बौद्ध धर्मगुरु एकत्रित हुए हैं। थाईलैंड, श्रीलंका, भूटान, तिब्बत, बांग्लादेश, वियतनाम, अमेरिका के अलावा भारत के विभिन्न राज्यों के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के बौद्ध धर्मगुरुओं का इस सम्मेलन में आगमन हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ बौद्ध धर्मगुरु महाअचान फ्रा विधेस वाछिरामेशी विच्छियन महास्थविर, प्रमुख वट थाईसीरी राजगीर फाउंडेशन, थाईलैंड से मप्र की धरा पर आए हैं।
दोपहर करीब दो बजे कार्यक्रम में पधारे बौद्ध धर्मगुरुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन की शुरुआत की। शुरुआत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके उपरांत बौद्ध धर्मगुरुओं के उद्बोधन शुरु हुए। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव में धर्म गुरु संबोधित कर रहे हैं।
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय भदंत गिरिमंद महाथेरो, प्रमुख भिक्षु ओरियंट स्टडीज सोसायटी आफ श्रीलंका लामा पेमा वांगयेल, प्रमुख बुद्धिस्ट मोनेस्ट्री भूटान फ्रा अचान जैक्साना महाथेरो, प्रमुख भिक्षु फ्रा धम्म बोधिवोंग महाथेरो, रायल थाई मोनेस्ट्री, थुई थोंग वियतनाम और साथ में अमेरिका से महाउपासक राजदूत डा. परविंदर सिह ,विश्व शांति संस्थान संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका, वासंथा गोन्साल कोराला- सेवानिवृत, लेफ्टिनेंट कमांडर, श्रीलंका एवं थाई बौद्ध उपासक/उपासिका महोत्सव में शामिल हैं।
आर्च बिशप दुरई राज, पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष तपन भौमिक, राहुल कोठरी, नगर निगम परिषद के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी आदि भी शामिल रहे।

 

Next Post

इंटरनेट मीडिया पर 70 में अधिक ग्रुप प्रश्नपत्र बहुप्रसारित करने के लिए चिन्हित, कमेटी बनाकर निगरानी करेगा माशिमं

भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वीं एवं 12 वीं परीक्षा के प्रश्नपत्र इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने से रोकने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बोर्ड ने पाया है कि परीक्षा से पहले इंटरनेट मीडिया पर 70 से अधिक ग्रुप प्रश्नपत्रों को बहुप्रसारित करने के लिए […]