डिण्डौरी। जिले के शहपुरा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगांव में युवाओं ने मिलकर पौधारोपण महा अभियान के तहत नींबू और पारिजात के पौधो का रोपण किया।
युवाओं ने बताया कि हमारी टीम लगातार तीन-चार वर्षों से हर रविवार को एवं अन्य शुभ अवसरों पर पौधारोपण महा अभियान चलाते हुए पौधे लगा रही है साथ ही हम इसकी देखभाल और संरक्षण करने में भी जुटे हुए हैं। ताकि, आने वाली पीढ़ी को ताजी हवा मिल सके।
युवाओ ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग भी आगे आएं और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं।
पौधारोपण के दौरान समिति के सदस्य शिवचरन साहू, राजेश साहू, राजेश तिवारी, केशव साहू, ओम गौतम, प्रदीप महापात्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


